पश्चिम बंगाल से फूफा के घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पनियरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के कोदईलवा टोला में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के कोदईलवा टोला में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। युवक पश्चिम बंगाल से यहां अपने फूफा के घर छुट्टियां बिताने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

अचानक जमीन पर गिरा और तोड़ दिया दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बरनपुर थाना क्षेत्र के निवासी जोगिंदर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंकित के रूप में हुई है। अंकित बीते 17 जून को अपने बड़े पापा के लड़के राजीव सिंह के साथ अपने फूफा महादेव के घर घूमने आया था। परिजनों ने बताया कि अंकित हर साल गर्मी की छुट्टियों में अपने फूफा के घर रहने आता था।

रोज की तरह रविवार सुबह करीब नौ बजे अंकित घर के बाहर सामान्य रूप से खड़ा था, तभी अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। बदहवास परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पनियरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम, बंगाल ले जाया जाएगा शव

घटना की सूचना पर पहुंची पनियरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों ने भी मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अंकित अपने तीन भाइयों में मंझला था (बड़ा भाई अनुराग और छोटा अंकुर) और अभी तीनों भाइयों में से किसी की शादी नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को एंबुलेंस के जरिए वापस पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत अचानक गिरने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.