जौनपुर में जिला अपराध निरोधक कमेटी की अहम बैठक, पदाधिकारियों और सदस्यों को बांटे गए आईडी कार्ड

जौनपुर

जौनपुर जनपद के अपराध निरोधक कमेटी जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक घनश्याम बाढ़ा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अपराध निरोधक कमेटी जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक घनश्याम बाढ़ा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ ने की। इस दौरान कमेटी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि और नगर अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ ने अपने हाथों से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों को उनके पहचान पत्र ID कार्ड वितरित किए। आईडी कार्ड पाकर सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मीडिया जगत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ के ब्यूरो चीफ तारिक अली खान के साथ पत्रकार इशरत हुसैन, पत्रकार मनोज सेठ, पत्रकार डॉ. त्रिभुवन नाथ और कैमरामैन प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की कवरेज की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.