बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित दो ट्रैकों ने बाइक सवार को रौंद दिया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित दो ट्रैकों ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव NH-34 पर रखकर हाईवे जाम कर दिया।
मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतक बाइक सवार की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप राठी के रूप में हुई है। वह सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि प्रदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सबसे बड़ा विवाद पुलिस सीमा को लेकर खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि सीमा विवाद के चलते पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने प्रदीप के शव को NH-34 पर रख दिया और जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों ने हाईवे पर टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। जाम की वजह से NH-34 पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। अधिकारियों ने दोषी ट्रैक चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। NH-34 पर यातायात सामान्य कराने के प्रयास जारी हैं।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












