लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर सफेद हाथी: छितही में संचालन न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड खेसरहा की ग्राम पंचायत छितही में सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक उदासीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड खेसरहा की ग्राम पंचायत छितही में सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक उदासीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव को स्वच्छ बनाने और ठोस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित ‘अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र’ आरआरसी सेंटर आज महज एक शोपीस बनकर रह गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इस केंद्र का नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों में गहरा असंतोष है।

ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र के बंद रहने से जहां एक ओर गांव की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा रही है, वहीं दूसरी ओर रखरखाव के अभाव में अब सरकारी भवन भी जर्जर होने लगा है। स्थानीय निवासी पवनसुत ने कहा, “सरकार की योजना बेहतरीन थी, लेकिन धरातल पर संचालन न होने से इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा।” वहीं ग्रामीण विशाल और विक्रम ने कहा कि यदि नियमित कचरा संग्रहण शुरू हो तो गांव की सूरत बदल सकती है। सुभाष मिश्रा ने प्रशासन से इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत ध्यान देने और केंद्र को जल्द चालू कराने की मांग की है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान मूर्ति देवी ने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं और व्यवस्थाएं पूरी होते ही केंद्र को क्रियाशील करा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.