पलिया का नगर पालिका रोड जर्जर, मरीजों और एम्बुलेंस को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी तहसील मुख्यालय पलिया का नगर पालिका रोड इन दिनों बेहद बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर-खीरी तहसील मुख्यालय पलिया का नगर पालिका रोड इन दिनों बेहद बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई गिट्टियों के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ मरीजों और एम्बुलेंस चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए जल्द सड़क सुधार की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पूर्व में शेर सिंह चौराहा से नगर पालिका गेट तक सड़क का जो निर्माण कराया गया था, वह भी मानकविहीन है। इसके आगे का मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। चूंकि यह सड़क सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ती है, इसलिए अस्पताल आने-जाने वाले गंभीर मरीजों, उनके तीमारदारों और एम्बुलेंस को यहां से गुजरने में विशेष कठिनाई होती है। खराब सड़क के कारण मरीजों को लगने वाले झटके उनकी सेहत के लिए जोखिम बढ़ा रहे हैं।

क्षेत्र के ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित, श्रीकांत, गोविन्द माधव, विकास तिवारी, संजय नाग, कर्नल नाग, प्रशांत कुमार, अमित पाण्डेय और मनीष कुमार आदि ने बताया कि इस सड़क का निर्माण मौनी बाबा तिराहा तक होना चाहिए था, लेकिन अधूरा निर्माण छोड़ दिए जाने से समस्या जस की तस बनी हुई है। आगामी बरसात के मौसम में यहां जलभराव होने से स्थिति और भयावह होने की आशंका है।

इस विषय पर नगर पालिका चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका रोड पर कुल 340 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य को नगर पालिका की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कराकर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे नगरवासियों को इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.