धर्मपुर रत्ता में एमएलसी निधि से लगा वाटर कूलर एक साल से खराब, ग्रामीण परेशान

संभल

संभल जनपद के चन्दौसी तहसील के अंतर्गत थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता में भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों को ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के चन्दौसी तहसील के अंतर्गत थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता में भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों को ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास एमएलसी निधि से स्थापित किया गया वाटर कूलर पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।

यह वाटर कूलर वर्ष 2024 में एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी की निधि से ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगवाया गया था। शुरुआत में कुछ समय तक सुचारू रूप से चलने के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई और इसने पानी ठंडा करना बंद कर दिया। ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह यादव ने बताया कि कुछ समय पहले ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर निजी मैकेनिक से इसे ठीक भी कराया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह फिर से ठप हो गया।

गांव के तेजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, विमला देवी, हरपाल सिंह, गुलफान सिंह, धर्मपाल सिंह, भूशंकर, मित्रपाल सिंह और मदनलाल चंद्रवंशी सहित तमाम ग्रामीणों ने प्रशासन से वाटर कूलर को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत सचिव अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल वाटर कूलर की मरम्मत का कार्य किसी चालू कार्ययोजना में शामिल नहीं है, लेकिन वे ग्राम प्रधान से वार्ता कर इसे जल्द से जल्द दिखवाने और समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.