बलिया
बलिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा व रख-रखाव की स्थिति का गहन जायज़ा लिया।
निरीक्षण के समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष की जांच कर टीवी स्क्रीन की संख्या और रिकॉर्डिंग व्यवस्था को परखा। साथ ही, उन्होंने लॉग बुक का अवलोकन कर सभी गतिविधियों के विधिवत रिकॉर्ड की पुष्टि की।
संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। इस विशेष मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













