बुलंदशहर (अनूपशहर)
बुलंदशहर जनपद में जेठ माह के पावन पर्व गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अनूपशहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद मेंजेठ माह के पावन पर्व गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अनूपशहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। त्योहार के मद्देनजर तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय-जयकार के उद्घोष से पूरा घाट क्षेत्र गुंजायमान रहा।
घाटों पर उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना के साथ मेलार्थियों ने उठाया आनंद
नगर के प्रमुख बवस्टर गंज घाट, लाल महादेव घाट, दिनेश घाट और मस्तराम घाट समेत तमाम छोटे-बड़े घाटों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान करने के बाद गंगा मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की, आरती उतारी और दीपदान कर प्रसाद चढ़ाया।
गंगा स्नान के बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में बच्चों के खेल-खिलौने, चाट-पकौड़ी, श्रृंगार और प्रसाद की तरह-तरह की दुकानें सजी थीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।
जगह-जगह भंडारे और शरबत के स्टॉल, समाजसेवियों ने की सेवा
गंगा दशहरा के इस पावन मौके पर नगर में जगह-जगह धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सेवा शिविर लगाए गए। मेहंदी वाला बाग, स्टेट बैंक चौराहा और रोडवेज बस स्टैंड के पास धर्म प्रेमियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे और मीठे शरबत (छबील) की व्यवस्था की। इसके अलावा नगर में कई स्थानों पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मस्तराम घाट, यूनिवर्सिटी रोड, एचडीएफसी बैंक के सामने और बवस्टरगंज घाट सहित सभी संवेदनशील पॉइंट पर पुलिस बल का विशेष इंतजाम किया गया था। जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें भी मुस्तैद रहीं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और श्रद्धालुओं को सुलभता से स्नान कराया जा सके।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













