महराजगंज: कोर्ट के आदेश पर चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 मुकदमों से जुड़ी 236 लीटर अवैध कच्ची शराब की गई नष्ट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में थाना चौक पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी विनिष्टिकरण नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में थाना चौक पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी विनिष्टिकरण नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। माननीय न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने कुल 29 मुकदमों से संबंधित 236 लीटर अवैध कच्ची शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

यह पूरी कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता और कानूनी मानकों को ध्यान में रखते हुए सोमवार (22 जून 2026) को थाना प्रांगण में संपन्न हुई। इसके तहत थाना परिसर में एक गहरा गड्ढा खुदवाया गया, जिसमें सभी मुकदमों से जुड़ी अवैध कच्ची शराब को पलटकर पूरी तरह बहा दिया गया। विनिष्टिकरण की इस संपूर्ण विधिक प्रक्रिया का मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया तथा साक्ष्य के तौर पर इसकी बाकायदा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।

मौके पर उपस्थित रहे ये जिम्मेदार अधिकारी

इस महत्वपूर्ण विनिष्टिकरण प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

रविन्द्र सिंह — क्षेत्राधिकारी (सीओ), निचलौल

अंकुर सिद्धार्थ — नायब तहसीलदार, निचलौल

गिरिश कुमार — आबकारी निरीक्षक, सदर

मनीष पटेल — थानाध्यक्ष, थाना चौक

अनिल यादव — हेड मोहर्रिर, थाना चौक

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.