निचलौल/महाराजगंज
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से इस वक्त एक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से इस वक्त एक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ निचलौल-जिगनहवा मार्ग पर वार्ड नंबर 2 के पास एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
निचलौल जिगनहवा वार्ड नंबर 2 के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निचलौल जिगनहवा वार्ड नंबर 2 में उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, बहरौली का रहने वाला है घायल
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने युवक की हालत को बेहद गंभीर देखते हुए और प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र गुप्ता (पुत्र ढोड़ई) के रूप में हुई है। सुरेंद्र गुप्ता निचलौल थाना क्षेत्र के ही ग्राम सभा बहरौली का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से इस वक्त एक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ निचलौल-जिगनहवा मार्ग पर वार्ड नंबर 2 के पास एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, pic.twitter.com/PlghPpycrA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













