सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद की थाना मोहाना पुलिस और जनपदीय एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरहवा में हुई युवक की जघन्य हत्या की घटना का सफल अनावरण किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की थाना मोहाना पुलिस और जनपदीय एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरहवा में हुई युवक की जघन्य हत्या की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस वारदात में शामिल 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके कब्जे से महत्वपूर्ण बरामदगी भी की गई है।
मामले का अधिकारिक खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान ने बताया कि पुलिस टीम लगातार अपराधियों और संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
सीओ सदर ने पूरी पुलिस टीम की इस त्वरित कामयाबी की सराहना की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या व संबंधित अन्य धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफलता से पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया है।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













