बलिया
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी लोहे की कटारी भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रमेश सिंह (47 वर्ष), उनका भाई धनन्जय सिंह (34 वर्ष) और रमेश सिंह का पुत्र देव सिंह (19 वर्ष) शामिल हैं। ये तीनों आरोपी थाना सहतवार के ग्राम महाराजपुर के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाने में बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (109(1), 110, 115(2), 352, 351(3)) के तहत मुकदमा दर्ज था।
घटनाक्रम के अनुसार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम (रिक्रूट आरक्षी बीरू कुमार, अभय सिंह, महिला रिक्रूट कांस्टेबल सोनी और मुख्य आरक्षी चालक मनोज यादव) के साथ क्षेत्र में वांछितों की तलाश में थे। इसी दौरान मुकदमे के वादी ने सूचना दी कि अभियुक्तों ने हमले में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की कटारी को महाराजपुर चट्टी के पास झाड़ियों में छिपा रखा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वादी की निशानदेही पर हथियार बरामद कर उसे सील कर दिया।
इसके बाद, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महराजपुर चट्टी की तरफ भागने की फिराक में खड़े तीनों अभियुक्तों को सुबह करीब 09:00 बजे धर दबोचा। सहतवार थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













