गंगा दशहरा पर्व पर बुलंदशहर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, अनूपशहर में प्रवेश प्रतिबंधित

बुलंदशहर

बुलंदशहर यातायात पुलिस ने गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर यातायात एडवाइजरी जारी की है। दिनांक 24.06.2026 को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जनपद बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर में गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया जाता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर यातायात पुलिस ने गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर यातायात एडवाइजरी जारी की है। दिनांक 24.06.2026 को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जनपद बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर में गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

प्रतिबंध की अवधि एवं विवरण
दिनांक 22.06.2026 की प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 25.06.2026 की रात्रि 12.00 बजे तक बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे भारी वाहनों का संचालन निर्धारित किये गये मार्गों पर ही किया जायेगा। इस अवधि में अनूपशहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। साथ ही स्याना अड्डा बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान
1. दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जाने वाले भारी वाहन: सिकन्द्राबाद से भुड़ चौराहा-बुलंदशहर से बाईपास होते हुए शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा (गंगा बैराजपुल) से (चौकी गंगा बैराज) गुनौर, बबराला (सम्भल) होते हुये अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली की ओर जायेंगे।

मेरठ, हापुड़ की तरफ से रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद, बरेली जाने वाले वाहन: भुड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा (गंगा बैराजपुल) से (चौकी गंगा बैराज) गुनौर, बबराला (सम्भल) होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे।

बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल (गुनौर) की ओर से मेरठ-हापुड़ जाने वाले भारी वाहन: बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुनौर, सम्भल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा से डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर, भुड़ चौराहा होते हुये मेरठ-हापुड़ जायेंगे।

बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन: बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुनौर, सम्भल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा, डिबाई, शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर, भुड़ चौराहा, सिकन्द्राबाद होते हुये दिल्ली जायेंगे।

अमरोहा, सम्भल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन: बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुनौर, सम्भल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर होते हुये बुलंदशहर आयेंगे।

यातायात पुलिस बुलंदशहर ने आमजन से अपील की है कि गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था हेतु लागू किये गये डायवर्जन प्लान का अनुपालन करें ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.