महराजगंज: CHC बनकटी की स्टाफ नर्स पर प्रसव में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने DM से की शिकायत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में तैनात स्टाफ नर्स जैनुन निशा पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में तैनात स्टाफ नर्स जैनुन निशा पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। ग्राम परसौनी पोस्ट लेजार महदेवा निवासी ममता भारती पत्नी दुर्गेश ने जिलाधिकारी महराजगंज को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
शिकायत पत्र के अनुसार, पीड़िता 11 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर CHC बनकटी गई थीं। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने “डिलीवरी का समय नहीं है” कहकर चार इंजेक्शन लगाए।

पीड़िता का कहना है कि कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि CHC पर समुचित इलाज न मिलने पर परिजन उन्हें KMC मेडिकल कॉलेज महराजगंज ले गए।

परिजनों का आरोप
परिजनों के अनुसार, KMC में हालत नाजुक बताकर वहां से भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी।

शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख है कि आर्थिक सहयोग न मिलने के कारण स्टाफ नर्स द्वारा लापरवाही बरती गई, जिससे पीड़िता और नवजात दोनों की जान खतरे में पड़ गई।

जिलाधिकारी से की मांग
पीड़िता ममता भारती ने जिलाधिकारी, CMO और मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्टाफ नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि वह एक गरीब और असहाय महिला है और इस घटना से उन्हें शारीरिक व आर्थिक नुकसान हुआ है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि डीएम से शिकायत करने के बाद जांच कमेटी बैठाई जाएगी,या फिर यह शिकायत और पीड़ित के दर्द का न्याय सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा?

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.