साइबर ठगी के शिकार को बुलंदशहर पुलिस ने दिलाई राहत, खाते से उड़े ₹4000 वापस कराए

बुलंदशहर

बुलंदशहर कोतवाली देहात थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगों द्वारा उड़ाए गए ₹4,000 पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कोतवाली देहात थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगों द्वारा उड़ाए गए ₹4,000 पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

घटना 16 मई की है। ग्राम ज्वारखेड़ा निवासी अमरनाथ पुत्र रोहताश के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने ₹4,000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली थी। ठगी का अहसास होते ही अमरनाथ ने तत्काल थाना कोतवाली देहात पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में थाना स्तर पर गठित साइबर हेल्प डेस्क ने जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अथक परिश्रम करते हुए ठगी की पूरी रकम ₹4,000 को ट्रेस कर वादी अमरनाथ के खाते में वापस कराया।

रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित अमरनाथ ने कोतवाली देहात पुलिस टीम का आभार जताया और उनके कार्य की सराहना की।

पुलिस की जनता से अपील: बुलंदशहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी आदि गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। समय पर शिकायत करने से रकम बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.