फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: DM ने सुनीं समस्याएं, मौके पर हुआ निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जन समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को फरेंदा तहसील सभागार में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जन समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को फरेंदा तहसील सभागार में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से फरियादियों की गंभीर शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व, बिजली और जलकल विभाग से जुड़े मामलों की भरमार रही।

समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि पैमाइश, दाखिल-खारिज, वरासत, जर्जर बिजली तार, ट्रांसफार्मर और पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया। पैमाइश और दाखिल-खारिज के मामलों में उन्होंने लेखपालों को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए, वहीं बिजली विभाग को हर हाल में निर्बाध आपूर्ति बहाल करने के लिए निर्देशित किया।

शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने पुलिस से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा सहित सभी विभागों के जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.