बोड़ा के 14 वर्षीय सचिन का शूटिंग में खेलो इंडिया के लिए चयन, बुलंदशहर का बढ़ाया मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के लिए गौरव का समाचार है। जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बोड़ा निवासी 14 वर्षीय सचिन ने शूटिंग खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के लिए गौरव का समाचार है। जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बोड़ा निवासी 14 वर्षीय सचिन ने शूटिंग खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।

शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज, जहांगीराबाद में कक्षा 10 के छात्र सचिन की यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और परिवार के सहयोग का परिणाम है। खेलो इंडिया तक पहुंचने का सफर आसान नहीं होता। खिलाड़ियों को जिला स्तर, मंडल स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करनी होती है। सचिन ने इन सभी बाधाओं को पार कर यह मुकाम हासिल किया है।

सचिन के पिता सुंदर सिंह ग्राम बोड़ा के मूल निवासी हैं और वर्तमान में जहांगीराबाद की सैनी मार्केट में पैथोलैब का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि सचिन बचपन से ही निशानेबाजी में रुचि रखता था और उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।

सचिन के चयन से ग्राम बोड़ा सहित पूरे जहांगीराबाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी सचिन को बधाई दी है। सचिन की यह सफलता ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.