बुलंदशहर: अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, डंपर सीज होने से माफियाओं में हड़कंप

बुलंदशहर

बुलंदशहर के शिकारपुर में खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के शिकारपुर में खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसडीएम रवींद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर नायब तहसीलदार की टीम ने अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे एक डंपर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, खनन माफिया क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर धड़ल्ले से अवैध खनन के खेल को अंजाम दे रहे थे। जैसे ही इसकी भनक प्रशासनिक अधिकारियों को लगी, टीम ने तुरंत छापेमारी कर दी। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए डंपर को अहमदगढ़ थाने में लाकर बंद करा दिया गया है।

एसडीएम के निर्देश पर हुई इस अचानक छापेमारी से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि करते हुए नायब तहसीलदार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.