गैंगस्टर में वांछित 10 हजार का इनामी शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिनांक 17.06.2026 को नादे बाईपास नायरा पैट्रोल पम्प के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त शाह मौहम्मद उर्फ सोनू पुत्र अली मौहम्मद उर्फ लाला निवासी ग्राम तालसपुर थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बुलंदशहर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना खुर्जा देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं- 112/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है।

उस पर थाना गुलावटी, खुर्जा देहात, कोतवाली देहात बुलंदशहर तथा अकराबाद व रोरावर अलीगढ़ में हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम व गौवध अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं- 290/21 धारा 201/302 भादवि थाना अकराबाद अलीगढ़, मु0अ0सं- 581/23 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम व 4/25 आयुध अधिनियम थाना रोरावर अलीगढ़ तथा मु0अ0सं- 44/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रोरावर अलीगढ़ शामिल हैं। इस शातिर अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उ0नि0 विशाल शर्मा, उ0नि0 संजीव कुमार, है0का0 नितिन तोमर तथा रि0का0 आदित्य यादव शामिल रहे। थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.