जौनपुर
जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रज्जू भैया संस्थान में प्रो. मिथिलेश सिंह ने नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रज्जू भैया संस्थान में प्रो. मिथिलेश सिंह ने नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उन्हें इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह और वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने भी प्रो. सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
शोध और नवाचार को बढ़ाना प्राथमिकता: प्रो. मिथिलेश
कार्यभार संभालने के बाद प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि संस्थान की शैक्षणिक, शोध और नवाचार (इनोवेशन) गतिविधियों को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने संस्थान की उन्नति के लिए समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयास पर जोर देते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।
समारोह में पूर्व निदेशक प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्रा, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव और डॉ. नितेश जायसवाल सहित संस्थान के तमाम शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए निदेशक का स्वागत किया।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













