बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना गुलावठी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और मोहर्रम पीस कमेटी के सदस्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
संवेदनशील इलाकों में हुआ पैदल गश्त
बैठक के बाद क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद और थाना पुलिस बल ने गुलावठी क्षेत्र के मुख्य बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान आम जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
इस शांति समिति की बैठक और पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक गुलावठी धर्मेंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












