महराजगंज
महराजगंज मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार रात गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने परतावल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार रात गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने परतावल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च परतावल चौराहे से शुरू होकर गोरखपुर मार्ग तक निकाला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया। डीआईजी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम चौबे, अभिजीत, आकाश कुमार, अक्षय सिंह, सुनील सिंह, अजय कुमार, संदीप श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













