जौनपुर: केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, राज्यमंत्री ने योजनाओं को सराहा

जौनपुर

जौनपुर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास भवन के सामने तीन दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास भवन के सामने तीन दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया भी मौजूद रहे।

यह प्रदर्शनी पिछले 12 वर्षों में बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में हुई प्रगति को चित्रों के माध्यम से जीवंत करती है।

जौनपुर के विकास कार्यों पर विशेष फोकस
प्रदर्शनी में स्थानीय विकास कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिनमें शामिल हैं:

केराकत और शाहगंज के नौली में नए अग्निशमन केंद्र भवनों का निर्माण।

जनपद में निर्माणाधीन पांच फैमिली कोर्ट।

बदलापुर में ₹5.55 करोड़ की लागत से बन रहा नया बस स्टेशन।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेलेगा जौनपुर जीतेगा उत्तर प्रदेश’ थीम के तहत सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का विस्तार।

गरीबों का बढ़ा जीवन स्तर: राज्यमंत्री
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे गरीबों और वंचितों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। इसके साथ ही सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक पहचान दिलाई है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.