बिजनौर
बिजनौर अफजलगढ़ क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर अफजलगढ़ क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में धामपुर उपखंड के एसडीओ पंकज कुमार जैन ने विभागीय टीम के साथ बेनेली धारा, सुखसोत्र नदी और आसपास के बाढ़ संभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रभावित गांवों के लोगों से सीधे बातचीत की और मॉनसून के समय होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने मुख्य रूप से नदी का कटान, जलभराव और कमजोर तटबंधों की समस्या रखी। इस दौरान टीम ने कई संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उनका तकनीकी मूल्यांकन भी किया।
प्राथमिकता पर होंगे सुरक्षात्मक कार्य
एसडीओ पंकज कुमार जैन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जोखिम वाले चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य बाढ़ के दौरान जनहानि और फसलों के नुकसान को रोकना है। इसके लिए जनभागीदारी के माध्यम से बाढ़ प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों के इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की है।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













