औरैया
औरैया आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी से त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने दोहरे निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक पोस्ट साझा करें। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नागरिकों से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













