हापुड़
हापुड़ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली थाना पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली थाना पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे के खुडलिया कट के पास से तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 112 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक क्रेटा कार भी जब्त की है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, पकड़े गए तस्कर ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी की और संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से यह खेप बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सिंह उर्फ सोनवीर सिंह (निवासी नारायणपुर वासका, कपूरपुर, हाल निवासी दिनेश नगर, पिलखुवा), विनोद कुमार (निवासी करीमपुर भाईपुर मिलक, कपूरपुर) और राहुल (निवासी मसौता, पिलखुवा) के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सोनू सिंह और विनोद कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सोनू के खिलाफ पूर्व में साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट, जबकि विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













