हापुड़
हापुड़ थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम उदयरामपुर नगला में करीब आठ-नौ वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज और दर्दनाक अंत हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम उदयरामपुर नगला में करीब आठ-नौ वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज और दर्दनाक अंत हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रेमिका की हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतलाल यादव (पुत्र बुझई यादव, निवासी निकासीपुर, थाना दिलदारगंज, जनपद आजमगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उदयरामपुर नगला स्थित नहर पुल के पास से दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना में मोमोज बेचने का काम करता था, जहां उसकी मुलाकात अनु देवी नाम की युवती से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था।
कुछ समय पूर्व अमृतलाल पंजाब छोड़कर हापुड़ आ गया और शेखपुर खिचरा की एक प्लास्टिक कुर्सी कंपनी में काम करने लगा। अनु देवी भी उसके संपर्क में यहां आ गई। आरोपी का दावा है कि प्रेमिका लगातार उस पर अपनी पत्नी और परिवार को छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।
घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में तीखी कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर अमृतलाल ने अनु देवी के ही दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













