बुलंदशहर: सिकंद्राबाद पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 45 कट्टे प्लास्टिक दाना बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर यूपी सरकार के “अपराध रोको अभियान” के तहत सिकंद्राबाद पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर यूपी सरकार के “अपराध रोको अभियान” के तहत सिकंद्राबाद पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना समेत लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को सिकंद्राबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जयराम इंडस्ट्री ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी थी। कंपनी में प्लास्टिक दाना और मशीनरी उपकरण चोरी हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच में पता चला कि चोरी करने वाले तीनों आरोपी जयराम इंडस्ट्री में ही नौकरी करते थे। पुलिस ने सौरभ पुत्र चरण सिंह निवासी किठोर मेरठ, विकास सिंह उर्फ अंकित पुत्र अमर बहादुर सिंह उर्फ रानू निवासी अयोध्या और चंचल तिवारी उर्फ अमरीश पुत्र बाल योगी तिवारी निवासी अमेठी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना कबूल किया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना, 1 इलेक्ट्रिक पैनल, 7 लोहे की जाली, 1 लोहे की चैन पुली, 1 कटर मशीन, 1 वेल्डिंग मशीन, 5 स्टार्टर, 1 लोहे की डाई और 1 कैंटर गाड़ी बरामद की है।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में चोर, बदमाश, लुटेरों और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह गिरफ्तारी की गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल शौकिन राणा, कांस्टेबल अखिलेश और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक चौहान की टीम शामिल रही।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.