दिनदहाड़े चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस का छापा, चार ट्रैक्टर और मशीन सीज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में दिनदहाड़े धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में दिनदहाड़े धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक मिट्टी खोदने वाली मशीन को जब्त कर सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, याकूबपुर गांव में बिना अनुमति और अवैध रूप से मिट्टी का खनन व परिवहन किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर मौके पर छापा मारा। टीम को अचानक सामने देख खनन माफिया और कुछ मजदूर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वहां मौजूद सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और मशीन को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, फरार हुए और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों के जरिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.