संभल
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फूलसिंहा की पुलिया के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फूलसिंहा की पुलिया के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त मौके से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी निवासी अबुजर (पुत्र मोहसिन) संभल से अपनी परचून की दुकान का सामान लेकर स्कूटी द्वारा वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अबुजर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने घायल युवक को देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और युवक को सिरसी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर क्षतिग्रस्त स्कूटी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













