महराजगंज
महराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास स्थित नहर में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास स्थित नहर में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की रात करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह नहर में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुरेंद्र मद्धेशिया (पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल मद्धेशिया) के रूप में हुई, जो ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निवासी थे।
शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष निचलौल अंकित सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त करने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













