बुलंदशहर
बुलंदशहर नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपसपुर में एक ७० वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपसपुर में एक ७० वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रूपसपुर निवासी यादराम (७०) पुत्र मेद सिंह रविवार को किसी काम से अपने खेत पर गए थे। वहीं पर संदिग्ध अवस्था में उनका शव मिला। बुजुर्ग की अचानक हुई इस मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
मामले की जानकारी मिलते ही राजघाट चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












