फ्लाइंग ऑफिसर बन पहली बार घर लौटे चंद्रेश सिंह, परतावल में निकला भव्य स्वागत जुलूस

महराजगंज

महराजगंज नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-10 स्थित शिवनगर (छातीराम) निवासी चंद्रेश सिंह, पुत्र धनंजय सिंह, भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में करीब डेढ़ वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को पहली बार अपने पैतृक आवास पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-10 स्थित शिवनगर (छातीराम) निवासी चंद्रेश सिंह, पुत्र धनंजय सिंह, भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में करीब डेढ़ वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को पहली बार अपने पैतृक आवास पहुंचे। उनके स्वागत में परतावल चौक से लेकर छातीराम स्थित आवास तक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया।

जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से देशभक्ति का माहौल बन गया। नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद पांडेय, राजन वर्मा, अवधेश सिंह, किशन चौरसिया, किशन यादव, सतीश चौधरी, पवन यादव, दयाशंकर सिंह, सभासद रिंकू सिंह, अनिल सिंह, विजय कुमार, मानसिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नगरवासियों ने कहा कि चंद्रेश सिंह की उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे परतावल और महराजगंज जनपद के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.