महराजगंज
महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में पिछले दो माह से दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला खड़ी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में पिछले दो माह से दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला खड़ी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रॉला 10 अप्रैल को हुए सड़क हादसे के बाद से वहीं खड़ी है। आसपास सेल्फी प्वाइंट, सामुदायिक शौचालय और बाजार होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रॉला के कारण छोटे दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द वाहन हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।













