औरैया
औरैया जनपदके थाना दिबियापुर के अंतर्गत नेहरुनगर में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपदके थाना दिबियापुर के अंतर्गत नेहरुनगर में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से गदगद व्यापारी बंधुओं, पीड़ित और उनके परिजनों ने दिबियापुर थाना प्रभारी व उनकी पूरी पुलिस टीम को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने जिस तत्परता से चोरों को पकड़कर माल बरामद किया है, वह सराहनीय है। इस सफल खुलासे से स्थानीय व्यापारियों और आम जनमानस में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
सम्मान समारोह के दौरान व्यापारियों ने कहा कि ऐसी त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस टीम ने व्यापारियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













