औरैया
औरैया जनपद में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया का दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने वहां निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता और मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस लाइन के सभी भवनों का निर्माण तय समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा कराया जाए ताकि इसका लाभ जल्द मिल सके। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













