महराजगंज
महराजगंज जनपद के खेसरहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को सुंदर बनाने के सरकारी दावे विकास क्षेत्र खेसरहा की ग्राम पंचायत ढोढौरा में हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के खेसरहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को सुंदर बनाने के सरकारी दावे विकास क्षेत्र खेसरहा की ग्राम पंचायत ढोढौरा में हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। यहां लाखों रुपये की सरकारी धनराशि से निर्मित आरआरसी सेंटर (कचरा घर) अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव के ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए बने इस केंद्र का आज तक समुचित उपयोग शुरू नहीं हो सका है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह इमारत महज एक शोपीस बन चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर अब तक गेट भी नहीं लगाया गया है। पूरे परिसर में कचरा संग्रहण की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण उस्मान, जमील, ब्रह्मानंद और पिंटू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सरकारी धन की बर्बादी करार दिया है। उनका कहना है कि रखरखाव के अभाव में यह केंद्र पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है।
मामले में ग्राम पंचायत प्रशासक जाबिर अली ने बताया कि आरआरसी सेंटर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर इसे जल्द चालू किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि केंद्र को तत्काल शुरू कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













