महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका के विवेकानंद नगर वार्ड में सड़क किनारे लगा एक खुला ट्रांसफार्मर स्थानीय निवासियों और बेजुबान जानवरों के लिए काल बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका के विवेकानंद नगर वार्ड में सड़क किनारे लगा एक खुला ट्रांसफार्मर स्थानीय निवासियों और बेजुबान जानवरों के लिए काल बना हुआ है। पुराने पावर हाउस के पास स्थापित इस 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के चारों ओर कोई सुरक्षा घेराबंदी (फेंसिंग) नहीं है, जिससे यहां हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, इस खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से अब तक दर्जनों बंदरों और आवारा कुत्तों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वार्ड निवासी धर्मनाथ खरवार, राकेश कन्नौजिया और रमेश ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह करंट का जाल फैले होने से बच्चों और राहगीरों की जान भी जोखिम में है।
इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। मामले पर सिसवा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने शिकायतों की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की सुरक्षा घेराबंदी का काम पूरा कर लिया जाएगा।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













