बुलंदशहर
बुलंदशहर पुलिस ने चलते वाहन से चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से 6 LED TV, 2 होम थिएटर म्यूजिक स्पीकर, 2 बाइक और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पुलिस ने चलते वाहन से चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से 6 LED TV, 2 होम थिएटर म्यूजिक स्पीकर, 2 बाइक और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त बंजरंग ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से दवाई के कार्टून चोरी की घटनाओं में भी शामिल पाए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 10.06.2026 को पठान के बाग के पास चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को दबोचा। तलाशी में पुलिस को अभियुक्तों के पास से 6 यूनिवर्सल कंपनी के LED TV, 2 होम थिएटर म्यूजिक स्पीकर, चोरी में प्रयुक्त 1 स्प्लेंडर व 1 होंडा साइन बाइक और 2 अवैध चाकू बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आबिद पुत्र इदरीश निवासी 60 फुटा रोड, एक मीनार मस्जिद के पास, लिसाडी गेट, मेरठ; इरफान पुत्र सलाउद्दीन निवासी इस्लामाबाद, लोहारपुरा गली नं. 02, थाना लिसाडीगेट, मेरठ; और इस्लाम पुत्र रियाज निवासी तारापुरी, थाना लिसाडीगेट, मेरठ के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चलते ट्रक के पीछे अपनी बाइक लगाकर उसमें से सामान चुराते थे। बरामद किया गया सामान उन्होंने 09.06.2026 को नूरपुर-धामपुर रोड पर एक चलते ट्रक से चुराया था। चोरी का सामान बेचकर प्राप्त धनराशि से ये अपना खर्च चलाते थे।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यही अभियुक्त बंजरंग ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से दवाई के कार्टून चोरी की घटनाओं में भी शामिल हैं। दिनांक 30.04.2025 को चलती पिकअप से दवाई के 5 कार्टून चोरी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं- 403/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार 29.04.2026 को भी इन्हीं अभियुक्तों द्वारा दवाई के कार्टून चोरी किए गए, जिसके संबंध में मु0अ0सं- 430/26, धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत सिंह, उ0नि0 रवि कुमार, है0का0 अमित तोमर, है0का0 हितेश कुमार, है0का0 आशीष कुमार, का0 अवनीश कुमार और रि0का0 संदीप कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं. 578/2026, धारा 317(5) BNS व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026












