अगले 3 घंटे ‘खतरनाक’: 90 किमी/घंटा रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, बुलंदशहर जिलों के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, बुलंदशहर जिलों के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 80 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंके 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेज हवा से कच्चे मकान, होर्डिंग, बिजली के खंभे और पेड़ गिरने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ओले फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले तीन घंटे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के तारों के पास खड़े न हों।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कट चुकी फसल को ढककर रखें और मवेशियों को सुरक्षित शेड में बांधें। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। तेज बारिश और आंधी के कारण दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित स्थान पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करें।
बिजली विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि आंधी से तार टूटने पर तुरंत मरम्मत की जा सके।

मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। IMD के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर जिलेवार ताजा अपडेट लगातार जारी किए जा रहे हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने आसपास के लोगों को भी अलर्ट की जानकारी दें ताकि सभी सुरक्षित रहें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.