निर्माणाधीन पुलिया के पास दो पक्षों में विवाद, 8 लोग गिरफ्तार

महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे श्यामदेउरवा से बड़हरा बरईपार जाने वाले मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से प्रथम पक्ष के अशोक, सनी तिवारी और सिद्धार्थ शंकर शर्मा निवासी श्यामदेउरवा को हिरासत में लिया। वहीं दूसरे पक्ष से आदित्य उर्फ लड्डू शर्मा, शैलेन्द्र उर्फ गुड्डू शर्मा, रिशु चौहान, अजय और अमित चौधरी निवासी श्यामदेउरवा को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.