बुलंदशहर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 5 लाख रुपये कराए वापस

बुलंदशहर

बुलंदशहर साइबर ठगी के मामलों में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अथक परिश्रम कर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 5 लाख रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर साइबर ठगी के मामलों में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अथक परिश्रम कर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 5 लाख रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराए।

पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को शाहजहांपुर, थाना अनूपशहर निवासी धीरेश मोहन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनके साथ ठगी की थी। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0 10/26, धारा 318(4) BNS व 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी जांच कर कुल 5,00,000 रुपये पीड़ित धीरेश मोहन शर्मा के बैंक खाते में वापस दिलाए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार, निरीक्षक आसिफ अली और साइबर क्राइम पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, PIN, OTP या CVV साझा न करें। यदि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकल जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.