पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइक

जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर के इराकियाना मोहल्ले में आयोजित ‘इराकियाना कप शाहगंज सीजन-3’ के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोमवार को पीबीसी भदोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सद्भावना जौनपुर को 25 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर के इराकियाना मोहल्ले में आयोजित ‘इराकियाना कप शाहगंज सीजन-3’ के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोमवार को पीबीसी भदोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सद्भावना जौनपुर को 25 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

छह-छह ओवर के इस कड़े मुकाबले में सद्भावना जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए पीबीसी भदोही की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 46 रन बनाए। जवाब में 47 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सद्भावना जौनपुर की टीम भदोही के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और निर्धारित ओवरों में मात्र 21 रन ही बना सकी।

विजेता टीम पीबीसी भदोही को ट्रॉफी के साथ 1,01,000 रुपये और उपविजेता टीम को 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। शानदार प्रदर्शन के लिए भदोही के फरहान को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुनकर ई-बाइक भेंट की गई। मुख्य अतिथि शिक्षक अभिषेक सिंह और विशिष्ट अतिथि सभासद फैजान अहमद सानू ने पुरस्कार वितरित किए। दर्शकों के लिए आयोजित लकी ड्रा में भादी निवासी बदरू को 2100 रुपये मिले। आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद रिजवान, सुलेमान अब्बास सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.