बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना चोला क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन में शीशम का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद उस समय बेहद गंभीर हो गया, जब पुलिस को गुमराह करने के लिए गोली चलने की झूठी सूचना दे दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना चोला क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन में शीशम का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद उस समय बेहद गंभीर हो गया, जब पुलिस को गुमराह करने के लिए गोली चलने की झूठी सूचना दे दी गई। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, जांच में गोलीबारी की बात फर्जी निकली, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया है।
विरोध करने पर की मारपीट
गांव फतेहपुर जादौन निवासी डोरी लाल पुत्र भजनलाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रिंस शर्मा, नागेंद्र शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, निशांत शर्मा और यतेन्द्र शर्मा ने रात के समय चोरी-छिपे उनके शीशम के पेड़ को काटने का प्रयास किया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में डोरी लाल को चोटें भी आईं।
फंसाने के लिए किया डायल-112 पर फोन
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने और दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए आरोपियों ने ही डायल-112 पर गांव में गोली चलने की झूठी अफवाह फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गहनता से जांच की, तो फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई और पूरा मामला सिर्फ पेड़ काटने के विवाद का निकला।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस शर्मा, नागेंद्र शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, निशांत शर्मा और यतेन्द्र शर्मा के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















