महराजगंज
परतावल, महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला परतावल में रास्ते में ईंट रखने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल, महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला परतावल में रास्ते में ईंट रखने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुर्मी टोला परतावल निवासी अनसूया पत्नी पप्पू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रास्ते में ईंट रखने के विवाद को लेकर हरेन्द्र राय, गोविन्द राय, किशन राय एवं रोहित राय ने उन्हें, उनकी पुत्री तथा पति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
आवेदिका की तहरीर के आधार पर श्यामदेउरवा पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026





















