परतावल/महराजगंज
महराजगंज जनपद के विदेश भेजने के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने तथा पैसा वापस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विदेश भेजने के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने तथा पैसा वापस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माफी छपौली निवासी मनउवर अली पुत्र शाहबजान ने आरोप लगाया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरवा उर्फ सियरहीभार गांव निवासी नसीबुल्लाह, हसीबुल्लाह, हबीब तथा हजीबुननिशा ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 2 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने मामले की शिकायत न्यायालय में की। न्यायालय के आदेश के क्रम में श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने बीएनएस के तहत चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026





















