महराजगंज
महराजगंज जनपद में आज बुधवार की शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आज बुधवार की शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के दबाव के कारण कहीं विशालकाय पेड़ उखड़ गए, तो कहीं बिजली के खंभे जमींदोज हो गए। इस प्राकृतिक आपदा के चलते महराजगंज-चौक मुख्य मार्ग पर जहाँ घंटों आवागमन पूरी तरह ठप रहा, वहीं ग्रामीण इलाकों में हाईटेंशन विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी आंधी के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बैजनाथपुर पेट्रोल पंप के पास गिरा विशाल पेड़, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:20 बजे जब आंधी अपने चरम पर थी, तभी बैजनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर मुख्य मार्ग पर जा गिरा। पेड़ इतना भारी-भरकम था कि उसने पूरी सड़क को ब्लॉक कर दिया।
इसके चलते मार्ग के दोनों ओर देखते ही देखते वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। आवागमन कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रहा और राहगीर बीच रास्ते में ही फंसे रहे। बाद में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने खुद मोर्चा संभाला और आपसी सहयोग से कुल्हाड़ी व कटर की मदद से पेड़ की भारी शाखाओं को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
कसमरिया में आफत बनी आंधी; पेड़ के साथ हाईटेंशन पोल भी धराशायी
आंधी का सबसे ज्यादा रौद्र रूप कसमरिया गांव में देखने को मिला। यहाँ तेज हवा के झोंकों के कारण एक विशाल पेड़ तो गिरा ही, साथ ही उसकी चपेट में आकर मुख्य हाईटेंशन विद्युत पोल भी बीच से टूटकर जमीन पर आ गिरा।
तारों के टूटने और पोल के गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एक झटके में ठप हो गई। उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात विद्युत विभाग के कर्मचारी और लाइनमैन मौके पर पहुंचे और मलबे को साफ कर आपूर्ति बहाल करने के काम में जुट गए हैं।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026





















