महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के नौरंगा टोला निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के नौरंगा टोला निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मीरा पत्नी सुभाष साहनी निवासी नौरंगा टोला, नगर पंचायत परतावल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं तथा लाठी-डंडे से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनेश पुत्र लक्षन, रामलाल पुत्र सिताराम, वीरेंद्र पुत्र दिनानाथ तथा अरुण पुत्र वीरेंद्र निवासीगण नौरंगा टोला, नगर पंचायत परतावल, थाना श्यामदेउरवा के विरुद्ध मुकदमा बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी परतावल अमित कुमार सिंह को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी
दिल्ली : मुखर्जी नगर क्षेत्र के एक घर में AC ब्लास्ट के बाद लगी भयंकर आग, पूरा घर जलकर हो गया ख़ाक pic.twitter.com/w9vN1nBJVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 2, 2026






















