बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के ग्राम देहरा स्थित प्रसिद्ध श्री शनि धाम (शनि मंदिर) का 14वां स्थापना दिवस मंगलवार को बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के ग्राम देहरा स्थित प्रसिद्ध श्री शनि धाम (शनि मंदिर) का 14वां स्थापना दिवस मंगलवार को बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर भव्य हवन-यज्ञ, विशाल भंडारे और अलौकिक भजन संध्या का आयोजन किया गया।
शनि धाम के मुख्य व्यवस्थापक ललित शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन हवन-यज्ञ प्रारंभ हुआ, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भजन संध्या में गूंजी शनि देव की महिमा
रात 8 बजे से आयोजित भव्य भजन संध्या में ‘धर्मेंद्र शर्मा एंड पार्टी (स्याना)’ के कलाकारों ने श्री शनि देव जी की महिमा का सुंदर गुणगान किया। देर रात तक चले भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे।
दिग्गज नेताओं ने टेका मत्था
इस धार्मिक उत्सव में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और शनिदेव का आशीर्वाद लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
डॉ. अनीता लोधी राजपूत
डॉ. संजय श्रोत्रिय (भाजपा नेता)
आयोजकों का आभार
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य व्यवस्थापक ललित शर्मा, पं. दिनेश चन्द शर्मा और प्रदीप अग्रवाल (चीकू) का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने मंदिर प्रांगण पहुंचे सभी धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
दिल्ली : मुखर्जी नगर क्षेत्र के एक घर में AC ब्लास्ट के बाद लगी भयंकर आग, पूरा घर जलकर हो गया ख़ाक pic.twitter.com/w9vN1nBJVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 2, 2026























