अहार थाने में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर थाना आहार मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को अहार थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर थाना आहार मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को अहार थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने की।

इस दौरान थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में नीरज शर्मा ने कहा कि तंबाकू और नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, बल्कि इनका परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाना भी है।

थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करें। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने तंबाकू और नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर एसआई अनुज कुमार, एसआई सुशील कुमार, जयप्रकाश सिंह, ललित कुमार गुड्डू चोधरी रामसुनील सहित थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Voice Of News24

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।